जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 677वां नेत्र शिविर रचना हेल्थकेयर फाउण्डेशन के सहयोग से स्व. रचना नरेड़ी के पुण्य स्मृति में आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में ऑपरेशन सत्र के दौरान 32 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण चिकित्सक डॉ. बीपी. सिंह के साथ डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह द्वारा किया गया. ऑपरेशन सत्र के दौरान रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र, सुशील कुमार सिंह मुख्य रूप से से उपस्थित थे. (नीचे भी पढे)

रेड क्रॉस कार्यकर्ता अशोक घोषाल, दीपक विश्वास, दीपक शर्मा, राजू बिन्द, प्रकाश मिश्र, जितेन्द्र सिंह, विक्की कुमार, चन्दन सिंह, आशीष सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया. सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों को चश्मा, आवश्यक दवा व देखभाल सम्बन्धी जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा. इस शिविर के पश्चात रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम का 678वां नेत्र शिविर 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक रोटेरियन त्रिलोक सिंह-मंजू भामरा के संयोजन में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के सहयोग से आयोजित किया जायेगा. (नीचे भी पढे)
5 अप्रैल से सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग
जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह की भांति अप्रैल माह में 5 अप्रैल से 10 अप्रैल तक 181वें सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट के 6 दिवसीय सत्र का आयोजन रेड क्रॉस भवन में किया जायेगा. 3 अप्रैल तक बिष्टुपुर स्थित रेड क्रॉस ऑफिस में रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है. शहर से बाहर के प्रतिभागी 5 अप्रैल को सीधे रेड क्रॉस भवन ट्रेनिंग स्थल पर अपना नामांकन करवा सकते हैं.



