जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से गर्मी के महीनों में लगातार ग्रामीण स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा. 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस के पश्चात रेड क्रॉस अपने इस नियमित अभियान में जुट गया है. इसके तहत भारत सरकार के उपक्रम, यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ मिलकर पहले पखवाड़े में 11 मई को जहां कुलडीहा पंचायत के डुरकू मध्य विद्यालय में ग्रामीण स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, वहीं 15 मई को भाटिन पंचायत स्थित चाटीकोचा यूसिल कम्युनिटी हॉल में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों से इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है. शिविर में जांच के साथ निःशुल्क दवाइयां, चश्मे एवं मोतियाबिन्द रोगियों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की भी व्यवस्था की जा रही है.







