
जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी रेडक्रॉस भवन में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार द्वारा रेडक्रॉस भवन साकची में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। इससे पूर्व रेडक्रॉस की टीम ने जिला स्तरीय मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम गोपाल मैदान में फर्स्ट एड एवं एम्बुलेंस सेवा टीम के साथ अपनी सेवा प्रदान की। (नीचे भी पढ़ें)

रेडक्रॉस भवन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कोरोना काल में रेडक्रॉस के सेवा कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पैट्रन आशीफ महमूद, भारत सेवा फाउण्डेशन ट्र्स्ट के कृष्णा भालोटिया, रेडक्रॉस के चिकित्सा प्रमुख डॉ. बी. पी. सिंह, पांच बार प्लाज्मा डोनेशन करने वाले राजेश सतदेवे (कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने छठी बार प्लाज्मा डोनेट किया) को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक भालोटिया, उद्योगपति एवं समाजसेवी अरुण बाकरेवाल, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष तथा रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, भारत सेवा फाउण्डेशन ट्र्स्ट के ट्रस्टी कृष्णा भालोटिया तथा एहसिन फाउण्डेशन के अध्यक्ष तथा रेडक्रॉस के पेट्रन आशिफ महमूद ने कोरोना काल के दौरान पीड़ित मानवता की सेवा में रेड क्रॉस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस दौरान सेवा करने का अवसर रेडक्रॉस ने प्रदान किया। (नीचे भी पढ़ें)

सभी ने टीमवर्क की सराहना करते हुए कहा कि जमशेदपुर शहर में रेडक्रॉस सोसाईटी के जीवतंता के कारण कठिन परिस्थिति में भी लोगों को सेवा पहुंचाया जा सका। सभी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र सेवा एवं पीड़ित मानवता की सेवा के संकल्प के साथ रेडक्रॉस के कार्यों में हर सम्भव सहयोग की भावना को उद्धृत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। गणतंत्र दिवस समारोह में रेडक्रॉस भवन में मुख्य रूप से पेट्र्न शंकर लाल गुप्ता, उमेश कावंटिया, सत्यनारायण अग्रवाल, जनक भाई नेब, चन्द्रमोहन सिंह, डॉ. एफ. बी. सिंह, संजय कुमार वर्मा, डी. के.घोष, पूरबी घोष, सरस्वती सहित रेडक्रॉस के सैकड़ों सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित थे।






