जमशेदपुर : टाटानगर आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी राजवीर कुमार ने मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन में जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक स्टॉल कर्मी द्वारा एक व्यक्ति द्वारा उसके हाथों मोबाइल फोन बेचने की कोशिश किये जाने की शिकायत पर उन्होंने उस व्यक्ति को पकड़ा. (नीचे भी पढ़ें)
पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश गुप्ता बताया. लगभग 65 वर्षीय उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह आदित्यपुर 2 के आरआइटी थाना क्षेत्र का निवासी है एवं वह घर में बिना कुछ बताये भाग कर टाटानगर स्टेशन पहुंचा है. उसने अपने बेटे ईश्वर गुप्ता का मोबाइल नंबर भी बताया जिस पर संपर्क करने पर उसके बेटे ने पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए उन्हें रोके रखने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)
थोड़ी देर बाद ईश्वर गुप्ता एवं उसकी बहन स्टेशन पहुंचे एवं सारी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अपने पिता को साथ ले गये. वहीं दूसरी ओर आरपीएफ द्वारा स्टेशन क्षेत्र में चलाये विशेष अभियान में परिसर से आठ लोगों को पकड़ा गया. जबकि वहीं इस दौरान एक वारंटी भी पकड़ा गया. टेल्को क्षेत्र निवासी किशन खंडाइत नामक उक्त वारंटी को चक्रधरपुर रेल दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.











