गालूडीह : गालूडीह थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के एनएच स्थित टायर दुकान के पास से डिस्क की हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि विगत शुक्रवार, सात जुलाई की देर रात गालूडीह क्षेत्र में हाइवे किनारे स्थित एक टायर दुकान के बाहर खड़े ट्रक में लगने वाले डिस्क की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी. शनिवार को टायर दुकान के मालिक की लिखित शिकायत पर गालूडीह थाना में दर्ज मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने रविवार को चोरी की गयी डिस्क एवं इसमें प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों के साथ चोरी में शामिल तीन आरोपियों, दीपक कालिंदी, अमित कालिंदी एवं शंभु पात्रो को गिरफ्तार कर लिया है.



