गालूडीह: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमा के पास एनएच-33 में बुधवार को एक ईंट लदा ट्रक संख्या बीपीटी -9933 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे झाड़ियों में घुस गई. इस घटना में ट्रक पर सवार एक मजदूर घायल हो गया. मजदूर के दोनों पैरों में चोट लगी है. घटना के बाद चालक ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल ले गया. जानकारी के अनुसार बुधवार करीब 11 बजे बेलाजुड़ी से ईट लदे ट्रक लेकर जमशेदपुर के बारीडीह जा रहा था.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान गुरमा के पास अचानक ट्रक के आगे का टायर ब्लास्ट हो गया. जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गई. ट्रक में चालक सहित 5 लोग सवार थे. जिसमें से मजदूर गुरा पूर्ति के पैरों में हल्की चोट लगी है. चालक मंगल पूर्ति ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार कम थी, यही कारण है कि किसी सदस्य को इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ. अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी.



