बहरागोड़ा: बरसोल थाना क्षेत्र के पाथरघाटा चौक के पास एनएच 49 पर गुरुवार की रात अज्ञात वाहन के चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है. रात के अंधेरे होने के कारण काफी देर तक सड़क पर शव पड़ी रही. सूचना पाकर बरसोल पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. बरसोल पुलिस शव की पहचान के लिए क्षेत्र विभिन्न गांव के चौक चौराहे पर एवं एनएच किनारे अवस्थित होटलों पर पूछताछ करने में जुटी हुई है.







