रांची / जमशेदपुर : झारखंड में शुक्रवार को एक बार फिर कुछ देर बाद तूफानी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा, लातेहार और पलामू जिले में गर्जन के साथ वज्रपाल और बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी. इस मौसम को देखते हुए लोगों से मौसम विभाग ने आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहे. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाये एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर में सुबह से ही लोग तिखी धूप और उमस से बेहाल है. बारिश होने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिलने के आसार है. (नीचे भी पढ़ें)
16 मई को इन जिलों में हीटवेव व बारिश का अलर्ट : मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग (गढ़वा और पलामू) में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं शेष जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट है.







