बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में टाटा एस (छोटा हाथी) चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक हाईवे पर उल्टी दिशा से आ रहा था और सामने से आ रही टाटा एस को टक्कर मार दी. घायल चालक की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है, जो मनीफीट का रहने वाला है. घटना के बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से टाटा एस से बाहर निकाला गया और तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
सूत्रों के अनुसार, अमनदीप गाड़ी लेकर कोलकाता किसी कार्य से गया था और वापसी के दौरान सोमवार सुबह बहरागोड़ा पहुंचा. इसी दौरान यह हादसा हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त टाटा एस व ट्रक को जब्त कर लिया है. हालांकि, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है.



