बहरागोड़ा: बड़शोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के पास एनएच पर गुरुवार की रात खड़े एक ट्रक के पीछे से पिकअप वैन ने धक्का मार दिया. इस सड़क दुर्घटना में वैन चालक घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर बड़शोल पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायल चालक बंगाल निवासी अजीजुल मंडल (45) को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर कर दिया है.



