बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनिता चौधरी को शानदार जीत के लिए बधाई दी है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ के मतदाताओं ने हेमंत की जनविरोधी नीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश दिया है.(नीचे भी पढ़े)
राज्य की झामुमो गठबंधन सरकार के कुशासन से जनता पूरी तरह त्रस्त है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा का प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व और भाजपा के प्रति लोगों के झुकाव का परिणाम है.



