चाकुलिया : चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर चौठिया गांव के पास शनिवार को पिकअप वैन संख्या जेएच05सीडब्ल्यू2986 ने सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी है. इस सड़क दुर्घटना के पश्चात पीकअप वैन के चालक वाहन को वहां खड़ी कर वहां से फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है. वही चालक बाल-बाल बच गया है. समाचार लिखे जाने तक पीकअप वेन घटना स्थल पर ही खड़ी है.



