जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी में अपने मामा के घर शादी समारोह में आई किशोरी जया बेहरा तालाब में डूब गई. परिजनों को जानकारी हुई तो फौरन उसे तालाब से निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से डाक्टरों ने उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन किशोरी को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे.(नीचे भी पढ़े)
जहां उसे मृत घोषित कर दिया. किशोरी के मामा रंजीत ने बताया कि उनके घर में बेटी की शादी है. जया गुआ से अपने माता-पिता के साथ शादी में शामिल होने आई थी. वह बच्चों के साथ नहाने के लिए तालाब चली गई, जहां यह हादसा हुआ.


