
बहरागोड़ा: बड़शोल थाना क्षेत्र के दारीशोल के पास एनएच 49 पर शुक्रवार की भोर में हुई एक दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है. मृत चालक की पहचान नहीं हो पाई है. उक्त ट्रक में चालक अकेले ही था. जानकारी के मुताबिक दोनों ही ट्रक कोलकाता की और जा रही थी. इसी दरमियान पीछे से ट्रक नंबर एनएल – 01- एई 4862 ने आगे चल रहे ट्रक को जोरदार धक्का मार दिया.(नीचे भी पढे)
जिस ट्रक ने धक्का मारा उसके चालक की मौत हो गई है. वहीं जिस ट्रक को धक्का मारा उस ट्रक का चालक ट्रक लेकर भाग निकला. बड़शोल पुलिस शव को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है.वही बड़शोल थाना क्षेत्र के झाझिया ओवरब्रिज के पास एनएच पर गुरुवार की रात कार की चपेट में आकर आसनबनी गांव निवासी साइकिल सवार कुनाराम टुडू की मौत हुई है.वही रामचंन्द्र मुर्मू गंभीर रूप से घायल हैं. (नीचे भी पढे)
देर रात पुलिस ने घायल रामचंन्द्र मुर्मू को उपचार कराने के लिए बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. घटना के पश्चात कार चालक कार को खड़ी कर वहां से भाग निकला.











