जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके पोटका थाना अंतर्गत हाता-चाईबासा एनएच-220 मे टेंपो पलटने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि चार व्यक्ति घायल हो गये. मृतक का नाम प्रभा शंकर (25) है, जो उत्तर प्रदेश का कानपुर कठोई का रहनेवाला था. इस घटना मे उनके साथ सुशील कुमार, बलराम, आनंद एवं लालचंद को हल्की चौट आयी है. यह सभी सरायकेला मे रहकर चप्पल बेचने का काम करते है. (नीचे भी पढ़े)

शनिवार को चप्पल बेचने के लिए हल्दीपोखर हाट आये थे, जहां से एक टेंपो में नौ लोग सवार होकर सरायकेला लौटने के क्रम मे पोटका थाना क्षेत्र के तिरिंग के समीप टेंपो पलट गयी, जिससे प्रभा शंकर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि अन्य सभी लोगों को हल्की चोट लगी है. घटना के बाद टेंपो चालक फरार हो गया.















