गालूडीह : गालूडीह पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए उल्दा पंचायत के सुसनीगढ़िया गांव में छापामारी कर अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस दल ने मौके से तैयार अवैध महुआ शराब व 400 किलो जावा महुआ जब्त किया. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस ने बरामद जावा महुआ को वहीं नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि होली को लेकर शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत शराब के अवैध धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि छापामारी अभियान की भनक लग जाने के कारण भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गये. पुलिस के अभियान से संचालकों में हड़कंप मच गया है.



