चाकुलिया: श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के बेनाशोली गांव में अवैध देशी शराब भट्टी संचालन की सूचना पर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को श्यामसुंदरपुर पुलिस ने गांव पहुंचकर देशी शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शराब निर्माण के लिए रखे गये 50 किलो जावा महुआ और अन्य सामग्रियों को नष्ट कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़े)
कहा की अग्रिम कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग को सूचित कर दिया गया है. थाना प्रभारी के इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अवैध देशी शराब भट्टी संचालक और विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस द्वारा आगे भी कार्रवाई की जाएगी.












