घाटशिला: स्वतंत्रता दिवस को लेकर घाटशिला के राजस्टेट मैदान में शुक्रवार को स्कूली बच्चों का परेड का अभ्यास कराया गया. मौके पर घाटशिला सीओ राजीव कुमार, कालीराम शर्मा आदि मौजूद थे. स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर है. घाटशिला के राजस्टेट मैदान में अनुमंडल का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा. (नीचे भी पढ़े)

परेड में मारवाड़ी हिंदी प्लस टू हाई स्कूल, संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, एरवाइन एडवेंटिस स्कूल, बीडीएसएल बालिका हाई स्कूल, कन्या मध्य विद्यालय, बोर्ड मध्य विद्यालय, जेसी हाई स्कूल, हिंदी मध्य विद्यालय, मॉडल स्कूल समेत अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने परेड का अभ्यास किया और मौके पर उपस्थित घाटशिला के अंचल अधिकारी राजीव कुमार को सलामी दी.




