
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के कालचिति पंचायत अंतर्गत बुरुडीह गांव में शनिवार को झारखंड आंदोलनकारी बबलू मुर्मू की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने बुरुडीह गांव जाकर स्व बबलू मुर्मू की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसके आलावा परिजनों एवं ग्रामीणों ने भी स्व मुर्मू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि बबलू मुर्मू ने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उनका योगदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. बुरुडीह गांव को पहचान दिलायी।स्थानीय स्तर पर उभरता हुआ शशक्त नेतृत्व था. जनहित के लिए हमेशा संघर्ष किया. मौके पर सुप्रीति मुर्मू, देबू मुर्मू, सुष्मिता मुर्मु, सुनील मुर्मू, सुचिता टुडू, जोबा हेंब्रम, सोनिया बानो, प्रेमा मुर्मू, आभा सिन्हा, लखिन्दर प्रधान, रीता सरकार, मुकेश महतो समेत अनेक लोग उपस्थित थे.



