चाकुलिया: चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार से जारी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर आपातकालीन स्थिति में मरीज को अस्पताल लाने और रेफर करने में काफी परेशानियां हो रही है. 108 एम्बुलेंस कर्मियों के हड़ताल होने के कारण एम्बुलेंस अस्पताल परिसर में ही खड़ी है. मिली जानकारी के अनुसार 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े सभी आठ कर्मचारी हड़ताल पर हैं. (नीचे भी पढ़ें)

मरीज को विकल्प के रूप में राज्य सरकार की ओर से दी गयी एंबुलेंस और विधायक समीर कुमार मोहंती द्वारा उपलब्ध कराई गयी एंबुलेंस का ही मरीज को सहारा लेना पड़ रहा है. इस संबंध में सीएससी प्रभारी डॉक्टर रंजीत मुर्मू ने बताया कि हड़ताल के कारण कार्य प्रभावित हुआ है, लेकिन उपलब्ध संसाधन के जरिए मरीज को सहायता पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.



