बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी श्रावण माह के पवित्र माह के अवसर पर बुधवार को बहरागोड़ा प्रखंड के चित्रेश्वरधाम पहुंचे और चित्रेश्वर बाबा का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. उन्होंने चित्रेश्वर बाबा से क्षेत्र के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि एवं खुशहाली हेतु प्रार्थना किया. मौके पर बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष, कार्तिक पैड़ा, रामहरि कांड, मिहिर लेंका, अप्पु सतपति, शिवशंकर घोष, श्यामल, संजय बारिक, यादव पात्र, राजू महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



