चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित आनंद मार्ग स्कूल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय महिला नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन रविवार को पीटी परेड एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शाम में आयोजित समारोह में प्रशिक्षु छात्राओं के बीच अतिथियों ने प्रमाणपत्र का वितरण किये. समारोह के मुख्य अतिथि, सांसद विद्युत वरण महतो के प्रतिनिधि के रूम में कुणाल महतो ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण शिविर में कम समय में ही छात्राओं को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित किया गया है. उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तो ही बेहतर समाज का निर्माण संभव है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए वे हर संभव सहयोग करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ के अध्यक्ष आचार्य विकाशानंद अवधूत ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मिली शिक्षा का सभी छात्राएं आगे भी अभ्यास जारी रखें. उन्होंने कहा कि जब भी मौका मिले आप सभी समाज में व्याप्त अनैतिकता को मिटाने के लिए आगे आएं. उन्होंने कहा कि सभी युवा वर्ग नीतिवाद में रहकर आगे बढ़ें तभी समाज में नीतिवाद बना रहेगा. समाज को शोषण-मुक्त और सशक्त समाज निर्माण में युवाओं को आगे आना होगा, तभी बेहतर समाज का निर्माण संभव है. मौके पर सेवा निवृत्त शिक्षक मणीन्द्र नाथ पालित,हरिशंकर महतो, प्रशिक्षक आचार्य प्रिय कृष्णानंद अवधूत, अवधूतिका सुमिता आचार्य, आचार्य दीपांजनानंद अवधूत, भाजपा नेता पार्थो महतो, मनोरंजन महतो, पूर्णेन्दु महतो, शंकर नाथ, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील महतो, सुमन साव, नवीन महतो, सुशांत महतो, अजीत महतो, रामकृष्ण दास, एकादशी पात्र, सतीश मुर्मू, सुषेन मंडल, शंभू महतो समेत अन्य उपस्थित थे.








