जमशेदपुर: देश के प्रतिष्ठित 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी ) समेत अन्य शीर्ष तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए रविवार को देशभर में जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन किया गया. जमशेदपुर में भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा को लेकर छात्रों में भारी उत्साह देखा गया. परीक्षा के सफल संचालन के लिए में तीन विशेष केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ और चहल-पहल देखने को मिली. जमशेदपुर में कुल 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया. (नीचे भी पढ़े)

सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता को लेकर दोनों ही केंद्रों पर प्रशासन और परीक्षा आयोजकों द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई.यह महत्वपूर्ण परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई. दूसरी पाली 2.30 बजे से लेकर 5.30 बजे तक चली. परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से काफी पहले ही छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ केंद्रों पर पहुंच गए थे.(नीचे भी पढ़े)
परीक्षा हॉल में प्रवेश देने से पहले सभी अभ्यर्थियों की बेहद कड़ी सुरक्षा जांच की गई.इसके साथ ही डिजिटल पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी छात्रों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और पहचान मिलान की प्रक्रिया पूरी की गई. छात्रों के फीडबैक के अनुसार, इस वर्ष गणित और भौतिकी सेक्शन के कुछ सवालों ने छकाया है. इनके सवाल टाइम टेकिंग वाले थे. इसके विपरीत रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र आसान और स्कोरिंग रहा.








