
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा में नगर पंचायत फंड से निर्मित सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है. सामुदायिक शौचालय में लगे दो पानी की टंकी की विगत दिनों चोरी होने पर थाना में कांड संख्या 16/23 के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस इस मामले में कमारीगोड़ा निवासी इंद्रजीत खमराई 23 और सोनाहारा निवासी बुद्धु मुंडा 24 को गिरफ्तार किया है. दोनों गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने दोनों पानी की टंकी को बरामद कर लिया है. गुरुवार को दोनों अभियुक्त को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.












