
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया गांव में तीन जनवरी को बहरागोड़ा डेंटल क्लिनिक के तत्वावधान में स्पोर्टिंग क्लब परिसर में नि:शुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया है. यह जानकारी चंडीचरण साधु और चिन्मय गिरी ने संयुक्त रूप से दी है. उन्होंने बताया कि शिविर में दंत चिकित्सक डॉक्टर सुमन साहु और तापस मुखर्जी द्वारा जांच किया जाएगा. कहा कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर ग्रामीण शिविर का लाभ उठाये.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





