बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मौदा पंचायत के बेलडीह गांव में विधायक निधि से स्वीकृत 300 फीट पीसीसी सड़क का विधायक समीर महंती ने शुक्रवार को नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर बोलते हुए विधायक श्री महंती ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने योजना की स्वीकृति दी है. कहा कि सड़क निर्माण होने से लोगों को सहूलियत होगी. ग्रामीण योजना निर्माण में सहयोग करें और पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजना का निर्माण कार्य पूरा कराएं. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, अरुण बारिक, सौमित्र ओझा, बापी साव, राजीव लेंका, मिथुन कर, पार्थ साव, देबू मुंडा, राजकुमार मुंडा, कामेश्वर घोष, एकादशी मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.



