
बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के सहयोग से बहरागोड़ा मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बहरागोड़ा प्रखंड की बनकाटा पंचायत के दो क्वारंटाइन सेन्टर पंचायत भवन बनकाटा, बेंदा-मौदा मध्य विद्यालय और मौदा पंचायत भवन में रह रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराया. इन प्रवासी मजदूरों के लिए चावल, दाल, आलू, कच्चा सब्जी, मुढ़ी, चनाचूर, साबून और बच्चों के लिए प्रोटीन पाउडर, बिस्किट प्रदान किया गया. 80 मजदूरों को रोटी-सब्जी दिया गया. रोटी सब्जी बहरागोड़ा के विभिन्न परिवारों से लाए गए थे. इन क्वारंटाइन सेंटरों में क्वारेंटाइन किए गए मजदूर देश के दक्षिणी राज्य और ओड़िसा के विभिन्न स्थानों में कार्यरत थे. लॉक डाउन के दौरान इनका काम बंद हो गया और किसी प्रकार ये प्रवासी मजदूर बहरागोड़ा वापस आये. कार्यकर्ताओं ने इन प्रवासी मजदूरों को हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया. भोजन सामग्री वितरण में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष बाप्टु साव, संघ के जिला कार्यवाह मनोज गिरी, राजकुमार कर , गोपाल साव, सेवानिर्वित शिक्षक सत्येन माइती, भूपति नायक, चंदन सीट, कृष्णा सीट, ग्रमीण आनंद साव, पंकज माइती, अखिलेस माइती, खोका मुंडा, गौरहरि बेरा समेत अन्य जुटे हुए हैं.







