जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे लगातार यात्रियों को चलती ट्रेन में नहीं चढ़ने के लिए आगाह करती है. परंतु फिर भी यात्री इसे अनदेखा कर अपनी जान जोखिम में डालते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने का काम करते है. वहीं ताजा मामला खड़गपुर रेलवे स्टेशन का है. रविवार को टाटानगर से उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर टाटानगर से खुली. वहीं यह ट्रेन खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची. जहां प्लेटफॉर्म नंबर सात पर अगले स्टेशन के लिए रवाना हो रही थी. इस दौरान एक महिला यात्री ट्रेन खुलने के बाद बी-4 बोगी में दौड़कर चढ़ने का प्रयास कर रही थी. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
चढ़ने के दौरान महिला यात्री का पैर फिसल गया और वह गिरते-गिरते बच गयी. उस दौरान सात नंबर प्लेटफार्म आरपीएफ के एएसआई तैनात थे. वे दौड़कर गए और महिला को सहारा देते हुए बोगी में चढ़ने में मदद की. आज आरपीएफ की सतर्कता से महिला की जान बच गयी. वरना महिला पटरी पर गिर सकती थी. घटना सुबह करीब 12. 10 बजे की है.




