रायगढ़ : महाराष्ट्र के रायगढ़ में बीती रात एक भीषड़ सड़क हादस में दो छात्रों के मौत हो हो गयी. हादसा रायगढ़ जिले में खोपोली कस्बे के निकट एक पहाड़ी इलाके में हुआ. जहां 48 छात्रों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इसमें दो छात्रों की मौत हो गई. वहीं 46 अन्य घायल हो गए है. बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिस कारण यह हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार घटना लोनावाला हिल स्टेशन से करीब 14 किलोमीटर दूर पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर रात करीब आठ बजे मैजिक प्वाइंट पहाड़ी के पास हुई. हादस में कई छात्र घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. यहां उनका उपचार किया जा रहा है.




