चाकुलिया : चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने बुधवार को सीएचसी पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नाम 9 सूत्री मांग पत्र सौंपकर चाकुलिया स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवा में सुधार करने की मांग की है. सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि अस्पताल में स्वास्थ्य सर्जन की व्यवस्था की जाएं ताकी मरीजों को ऑपरेशन के लिए अन्य अस्पतालों में ना रेफर करना पड़े. अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को पूर्ण रूप से सुसज्जित एवं नियमित रूप से संचालित किया जाए. चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाइयां अस्पताल में ही उपलब्ध कराई जाए. अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शुरू की जाए. मरीज के बीच दवा वितरण के पूर्व प्रत्येक दवा की एक्सपायरी तिथि की अनिवार्य रूप से जांच सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो. (नीचे भी पढ़ें)
108 एम्बुलेंस की सेवा मरीज को स समय उपलब्ध कराई जाए. सभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मी निर्धारित समय में अस्पताल में उपस्थित रहे, जिससे मरीजों को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा न करना पड़े समेत अन्य मांगे शामिल हैं. मौके पर प्रभारी चाकुलिया काजल महाकुड़, मंडल अध्यक्ष महादेव महतो, तपन बेरा, चन्द्रमोहन मांडी, चन्द्रदेव महतो, परिमल दास, अपू दास, मुन्ना भारती, संदीप चंद, बिजय सीट समेत अन्य उपस्थित थे.





