नई दिल्ली : नोएडा फेज 3 के सेक्टर 66 स्थित एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है. इस आग में 50 परिवारों के फंसे होने की आशंका जताई गई है. सेक्टर 66 स्थित ममूरा गांव स्थित पांच मंजिला भवन में हुई उक्त अगलगी में मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच कर आग बुझाने के काम में जुट गई है. प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में हुई स्पार्किंग के चलते आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. इस हादसे में समाचार लिखे जाने तक दो लोगों की मौत हो गई है जबकि धुएं में घिरे 50 परिवारों के सौ से अधिक लोगों को सुरक्षित धुएं से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अभी भी कई लोगों के धुएं के अन्दर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
गौतम बुद्ध नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण ने कहा कि नोएडा के ममूरा गांव में लगी आग संभवतः एक इलेक्ट्रिक बाइक को चार्ज करते समय हुई स्पार्किंग के कारण के कारण लगी, फिर वही आग आसपास पार्क किये गए पेट्रोल चालित वाहनों में फैलती चली गई. डीसीपी ने बताया कि चार्जिंग के लिए प्लग इन किए गए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्पार्किंग हुई, जिससे गाड़ी में आग लग गई और फिर वही आग आसपास खड़ी कई अन्य गाड़ियों तक फैलती चली गई. उन्होंने बताया कि इस आग से निकला धुआं पांचमंजिला भवन की ऊपरी मजिलों तक पहुंच कर लोगों के घरों में घुस गया. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड के बचाव एवं अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हैं. समाचार लिखे जाने तक 100 से अधिक लोगों को भवन से सुरक्षित बाहर निकाल लिये जाने की सूचना मिली है. मिली जानकारी के अनुसार दो लोगों की धुएं के कारण तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है. उन्होंने बताया कि भवन के लीज धारक एवं ऑपरेटर के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. मामले में अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
डीसीपी ने राजीव नारायण ने बताया कि जी+4 तल्ले वाले उक्त भवन में वाहनों की पार्किंग ग्राउंड फ्लोर पर है, जबकि ऊपर के चार तल्लों में 50 परिवार रहते हैं. उन्होंने बताया कि इन परिवारों के सौ से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बाकी लोगों को बाहर निकालने की प्रक्रिया अभी चल ही रही है.







