जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सालगाझुड़ी के पास बुधवार दोपहर एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की पहचान करने में जुट गयी. आस-पास के लोगों से महिला के बारे में जानकारी ली जा रही है. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार महिला पूर्व से ट्रक के किनारे खड़ी थी. (नीचे भी पढ़ें)

ट्रेन के नजदीक आते ही ट्रेन के आगे कूद पड़ी, जिससे उसका शरीर दो टुकड़ों में बट गया. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.




