गालूडीह: शीतलहरी और कड़ाके की ठंड को देखते हुए बड़ाखूर्शी पंचायत भवन में शनिवार को पंचायत के मुखिया हरिपद सिंह ने 20 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया. कंबल मिलने के बाद सभी खुश दिखे. उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ती ठंड के कारण लोग परेशान हैं. (नीचे भी पढ़े)
जरुरतमंदों को ठंड से बचाव के उद्देश्य से कंबल का वितरण किया गया है. मालूम हो की अत्यधिक ठंढ को देखते हुए सरकार द्वारा प्रखंड के माध्यम से सभी पंचायतों को कंबल उपलब्ध कराकर कंबल वितरण कराया जा रहा है. मौके पर पंसस रतन महतो, निहार महतो व ग्रामीण उपस्थित थे.















