जमशेदपुर : पटमदा मुख्य सड़क पर ठनठनी घाटी में रविवार शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मजदूरों से भरी मैजिक वैन को जोरदार टक्कर मार दी. मैजिक वैन जमशेदपुर से मजदूरों को लेकर पटमदा लौट रही थी, जबकि कार पटमदा से जमशेदपुर की ओर जा रही थी. हादसा ठनठनी घाटी में सिमल पेड़ के पास टर्निंग प्वाइंट पर हुआ, जहां कार गलत दिशा में चली गई और सामने से आ रही वैन से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों और वैन में सवार मजदूरों ने कार में सवार चार लोगों की जमकर पिटाई कर दी. लोगों का आरोप है कि चालक समेत सभी कार सवार नशे में धुत थे. कार से शराब की बोतलें बरामद होने की बात भी कही जा रही है. भीड़ के आक्रोश से बचने के लिए कार सवार दो युवक पास खड़े एक ट्रक में घुस कर छिप गए.















