चाकुलिया: रविवार की सुबह चाकुलिया थाना क्षेत्र के हवाई पट्टी के पास एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल ग. बुजुर्ग महिला की मौत कैसे हुई है इस पर सस्पेंस है. किसी हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. घटना स्थल पर महिला के शव के पास एक नीले रंग का बैग भी पड़ा हुआ मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला कहां की रहने वाली थी और घटना स्थल तक कैसे पहुंची.







