
चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम भाजपा ग्रामीण अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर चाकुलिया पहुंचने पर चंदन सिंह मुंडा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया.मौके पर श्री मुंडा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की. उन्होंने मौजूदा झारखण्ड के सरकार के खामियों को गिनाया और आने वाले दिनों में जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जहां भी उनका जरूरत महसूस होगा एक संगठन का सच्चे सिपाही की तरह भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए खड़ा रहेगा.मौके पर चंद्र मोहन मांडी, परमेश्वर मांडी,डोमन चंद्र हांसदा,भागवत सोरेन,चंदन महतो,मनोरंजन महतो,साधन मल्लिक,लतीफ अंसारी,संजय महतो,तापस महतो,प्रशांत मल्लिक,राकेश महतो,आशीष महतो,संजय सिंह समेत अन्य उपस्थित थे



