चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इस उद्देश्य से शुक्रवार को चाकुलिया पुलिस द्वारा विभिन्न सड़कों पर वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस पदाधिकारियों ने बहरागोड़ा – चाकुलिया मुख्य मार्ग पर आने जाने वाले बाइक और कार की तलाशी ली और दस्तावेज की जांच की. अवसर पर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इस उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार वाहनों की जांच की जा रही है.







