चांडिल : सरायकेला खरसावां जिले की चांडिल पुलिस को विजय तिर्की हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस मामले में मुंबई से मुख्य शूटर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार में आये आरोपियों में चांडिल थाना के कपाली का रहने वाला शाहिद खान उर्फ शहजादा (27), उलीडीह शंकोसाई रोड नंबर 1 का रहने वाला विवेक कुमार मन्ना उर्फ विक्की (24) और राहुल राव (26) शामिल है. इसमें मुख्य शूटर शहजादा है. (नीचे भी पढे़ं)
वहीं दो अन्य आरोपियों को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले भी एक आरोपी मनीष कुमार ठाकुर उर्फ लिगर को गिरफ्तार किया गया था. वहीं इस कांड में अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शुक्रवार को चांडिल थाना प्रभारी डील्सन बिरुवा ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी.







