बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू को विगत दिनों राज्य स्तरीय सम्मान मिलने पर बुधवार को झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने मानुषमुड़िया में समाजसेवी तन्मय दे के आवास पर मुखिया को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर मुखिया ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है. वे आगे भी पंचायत के विकास और ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं पंचायत भवन परिसर में जेएसएलपीएस की सदस्यों ने भी मुखिया को सम्मान मिलने की खुशी में उन्हें सम्मानित किया गया. मौके पर कुवेर घाटवारी, कूना महतो, नरेन नायक, डुडूल कुंडू, सोमनाथ राणा, विश्वजीत राणा, सीएलएफ अध्यक्ष मिरू बास्के, सचिव संजू महतो, दिपाली गिरी, पंसस शुभ्रा महापात्र, गंगारानी दे, सिउली सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. मौके पर चाचा कूवेर घाटुयारी, कूना महतो, नरेन नायेक, डुडुल कुण्डु, सोमनाथ राना, विश्वजित राना आदि उपस्थित थे.











