रामगोपाल जेना
कोल्हान/चक्रधरपुर: झामुमो जिला समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को स्वर्गीय मुन्ना खान के निधन पर उनके निजी आवास चांदमारी में उनकी धर्म पत्नी और भाई बबलू खान से मुलाकात कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिए.
झामुमो नेताओं ने कहा कि चक्रधरपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष स्वर्गीय मुन्ना खान के परिवार के साथ पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी.
ज्ञात हो क़ि स्वर्गीय मुन्ना खान के निधन के समय जिला कमिटी के पदाधिकारीगण दिल्ली स्थित सर गंगाराम हॉस्पिटल दिशोम गुरु शिबू सोरेन को देखने के लिए गए हुए थे, जिसके कारण उस दिन नहीं पहुंच पाए थे. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य, केंद्रीय सदस्य भुबनेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, प्रेम मुंडरी, केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा, केंद्रीय सदस्य मोनिका बोयपाई, जिला संगठन सचिव मन्ना राम कुदादा, जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, बंधना उरांव, कांडे तियू, मदन बोदरा, देवेंद्र बारी, सदर प्रखंड कोषाध्यक्ष बसंती सुंडी, चक्रधरपुर प्रखंड सचिव ताराकांत सिजई, शहादत हुसैन सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.











