जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से पूजा पंडाल में भजन संध्या का आयोजन किया गया जहां जमशेदपुर से आये सुनील सहाय व विकेश सहाय पिता-पुत्र की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक भजन पेश किए. इस दौरान उन्होंने “मेरे मां के बराबर कोई नहीं, तेरे ममता से गहरा कोई नहीं” सहित दर्जनों भजनों से लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. कार्यक्रम के दौरान कलाकारों के दमदार अभिनय ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा. हर भजन पर लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया व लोगों ने देर रात तक कार्यक्रम का आनंद उठाया व कार्यक्रम के अंत में महिला भजन गायिका रश्मि रानी द्वारा प्रस्तुत भजन “राम आयेंगे, मेरे जन्मों के पाप धुल जायेंगे” भजन ने कार्यकम में चार चांद लगा दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गापूजा कमिटी की ओर से खान प्रबंधक मनोज कुमार, डीएन सिंह, टीके गिरि, बाल कृष्ण मिश्रा, सुब्रतो गोप, प्रशांत महतो, पीसी दास, टीके माझी, मनोज भक्त, आरएन महतो, धनंजय सिंह, मदन दास, सागर टुडू, भैरव रजक ने अहम योगदान किया.





