चाकुलिया (Chakulia) : चाकुलिया कांग्रेस (Congress) कार्यालय में बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 138वां स्थापना दिवस (Foundation day) धूमधाम से मनाया गया। चाकुलिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसी अभय कुमार माहंती की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी का झंडा (flag) फहराया गया। इसके पश्चात श्री माहंती ने कांग्रेस के विचारों और भारत की आजादी में पार्टी के योगदान की चर्चा की। इस अवसर रविन्द्र नाथ मिश्रा, भारत जोड़ो यात्रा के पर्यवेक्षक पवन कुमार बबलू, अनिल मिश्रा, रमाकांत शुक्ला, समीर दास, जयंत पांडा, जाहाने आलम, मोहम्मद अनवर, सलाउद्दीनग अंसारी, तरुण राय, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अंशु कुमार मिश्रा समेत कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।





