चाकुलिया: त्रिपुरा में कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को चाकुलिया के कांग्रेसियों ने जिला महामंत्री रविंद्र नाथ मिश्रा के नेतृत्व में बिरसा चौक पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का पुतला दहन किया. कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष समीर दास, शेख नसीम, अभय महंती, अंशु मिश्रा, मोहम्मद लालू, मोहम्मद तोहिद, प्रकाश रुहिदास, उज्जवल सूत्रधर, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद राजा, शिव शंकर पात्र, सेहबाज़ अंसारी, अनुरूद्ध राय समेत अन्य उपस्थित थे.











