चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड 3 की पार्षद सोनिया दास ने अपनी वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा को ज्ञापन सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि वार्ड क्षेत्र में जुस्को पाइप लाइन द्वारा क्षेत्र में की जा रही पानी सप्लाई गंदा और लाल आ रहा है जिसे दुरूस्त किया जाए, मिस्त्रीपाड़ा, नामोपाड़ा, गड़गड़ियापाड़ा के सभी नाली का नियमित सफाई किया जाए और बारिश से पहले नामोपाड़ा के मुख्य पथ के नाली का पूर्ण सफाई किया जाए, वार्ड क्षेत्र में लगे लाइट की जांच कर खराब पड़े लाइट को दुरूस्त किया जाए एवं आवश्यक स्थान पर लाइट लगवाया जाए, वार्ड क्षेत्र के सभी श्मशान घाट की नियमित साफ-सफाई करने समेत अन्य मांगे शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ने पार्षद को आश्वस्त किया है कि जल्द ही समस्याओं का निदान किया जाएगा.







