
घाटशिला : 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर घाटशिला प्रखंड के दामपड़ा- काडाडूबा गांव में यंग ब्वॉयज क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने बल्लेबाजी और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि क्रिकेट आज युवाओं की पहली पसंद है. खेलन से हमारा स्वस्थ्य भी बेहतर रहता है और क्रिकेट अगर मन लगाकर खेला जाए तब ऊंची राह कोई दूर नहीं है. सफलता जरूर मिलती है. अगर हम ठान लें कि मुझे यह कार्य करना है, तो वह कार्य अछूता रह जाए यह संभव नहीं है. इसलिए हमें अपने आप में आत्मविश्वास व आत्मबल जगाने की जरूरत है. जिसका ज्वलंत उदाहरण हमारे राज्य से भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखने से मिलता है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए क्रिकेट में देश दुनिया प्रदेश व क्षेत्र में नाम रौशन करने का आह्वान किया.मौके पर मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत, जमशेदपुर जिला पार्षद सुदीप्तो दे राणा समेत अन्य उपस्थित थे.



