चाकुलिया : बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना क्षेत्र स्थित घाघरा के काजू जंगल में एक ही पेड़ की एक ही डाली से लटकती दो नबालिग लड़कियों का शव काजू पुलिस ने बरामद किया. दोनों लड़की सोमवार से घर से लापता थी. पुलिस दोनों शव को कब्जे लेकर जांच में जुटी हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़शोल थाना क्षेत्र के घाघरा गांव से सटे काजू जंगल में काजू पेड़ पर दुपट्टा के सहारे दोनों लड़की एक ही डाली पर फंदे से लटकती हुई मिलीं. घाघरा गांव निवासी साहेब सिंह की पुत्री गीता सिंह (16) और उसकी रिश्तेदार गुलाबी मुंडा (12) पिछले सोमवार को घास काटने के लिए घर से निकली थी और वापस घर नही लौटी.दोनों लड़की घर वापस नहीं आयी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की परंतु कही कुछ पता नहीं चला.बुधवार को दोनों लड़कियों का शव पेड़ से लटकता मिला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बड़शोल थाना को दी.सूचना पाकर पुलिस ने शाम को घटनास्थल पर पहुंच कर दोनो शव को पेड़ से उतरा और अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई हैं. यह घटना रामचन्द्ररपुर आगंनबाडी केन्द्र से लगभग आधे किलोमीटर दूर घाघरा काजू जंगल की है. इस संबंध में बड़शोल थाना प्रभारी से मोबाइल से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने घटना की जांच करने की बात कही है.







