जादूगोड़ा : साइबर अपराधियों के खिलाफ यूसिलकर्मी दिलीप कुमार दत्ता ने जादूगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. घटना बीते 22 जून की है. एस बी आइ की जादूगोड़ा खाते से ए ई पी एस सिस्टम से साइबर अपराधियों ने उसके एस बी आइ को जादूगोड़ा बैंक खाता (संख्या 11 080 380 950) से 14 हजार अवैध निकासी कर ली थी. (नीचे भी पढ़ें)
यह निकासी मास्टरमाइंड साइबर अपराधियों ने एईपीएस सिस्टम के द्वारा की. इधर इस बाबत जादूगोड़ा स्थित डब्लू टीपी विभाग में कार्यरत दिलीप दत्ता ने बताया कि पहली निकासी बीते 20 जून को 6000 की व दोबारा दूसरी निकासी दो दिन बाद 22 जून को खाते से 8000 रुपये उड़ा लिये. इस पैसे की वापसी व अपराधियों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई.




