गालूडीह : घाटशिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत काड़ाडुबा में पंचमरात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया. नामोपाड़ा में आयोजित संकीर्तन का ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने विधिवत शुभारंभ किया. मौके पर उन्होंने कहा कि हरिनाम यज्ञ के प्रणेता चैतन्य महाप्रभु है. कलियुग में हरिनाम यज्ञ ही परम सिद्धि का साधन है. उन्होंने कहा कि हरिनाम संकीर्तन में धर्म और अध्यात्म का मेल है. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से शिबू दास व कीर्तन कालिंदी, बांकुड़ा से स्वजल सिंह, तपन दास, कार्तिक कपिराज, रामलखन कालिंदी, झारखण्ड से दीनबंधु दास, उपेन भकत, बंकिम महाकुड़ एवं अशोक बिषई के नेतृत्व में कीर्तन मंडली भाग ले रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
संकीर्तन को सफल बनाने के लिए मुखिया माही हांसदा, ग्राम प्रधान कालीपद पाल, अनिल चंद्र पाल,जगन्नाथ पाल, प्रशान्तु कुमार पाल, रविन्द्र नाथ पाल, राधिका रंजन पाल,गंधेश्वरी भकत, प्रमथ पाल, अशोक पाल, माणिक पाल, राकेश पाल,घासीराम पाल, विष्णु पाल, फाल्गुनी पाल समेत अनेक सदस्य जुटे हुए है.



