जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर बने धुमकुड़िया भवन को आज मंगलवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने कापड़गादी घाट मां रंकिनी धुमकुडिया भवन सह बहु उद्देशीय भवन संचालन समिति को सौंप दिया. इधर इस भव्य भवन के संचालन को लेकर रोहिणीबेड़ा के ग्राम प्रधान गिरोस सरदार की अध्यक्षता में देर रात बैठक हुई. बैठक में कापड़गादी घाट मां रंकिनी धुमकुड़िया भवन सह बहु उद्देशीय भवन संचालन समिति का चुनाव किया गया. इसमें सर्वसम्मति से रामेश्वर सरदार को सचिव चुना गया, जबकि अध्यक्ष की जिम्मेदारी रोहिणीबेड़ा ग्राम प्रधान गीरोस सरदार को सौंपा गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसी तरह कोषाध्यक्ष मनोरंजन सिंह (सोहदा) समेत कार्यकारणी सदस्य के रूप में मुखिया वीरेन सरदार, (सोहदा पंचायत) राजेन्द्र सिंह, सिंगो सिंह, मोतीलाल सरदार, कालीचरण सिंह, राजू सरदार, अशोक कुमार सिंह, सुखलाल सरदार, निरंजन भूमिज, मनोज सरदार को शामिल किया गया. बैठक के बाद संचालन समिति के सचिव रामेश्वर सरदार ने कहा कि यह भवन क्षेत्र के लोगों के बच्चे-बच्चियों की शादी एवं क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को सस्ते दर पर कमरा उपलब्ध कराएगा. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार, पर्यावरण चेतना केंद्र के निदेशक सिद्धेश्वर सरदार, सुधीर सोरेन (प्रखण्ड अध्यक्ष) विद्याधर दास,( जिला उपाध्यक्ष) हीरामणि मुर्मू (केंद्रीय सदस्य). भुवनेश्वर सरदार (प्रखण्ड सचिव) सुचित्रा सरदार( कोवाली पंचायत मुखिया, असित सरदार (टांगराइन पंचायत मुखिया, विभीषण सरदार समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.



