चाकुलिया : पांच दिवसीय दूर्गोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को विजयादशमी के अवसर पर चाकुलिया के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विदाई से पहले बंगाली समुदाय की महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा कर पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर सिंदूर खेला खेलकर एक दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी. (नीचे भी पढ़ें)
सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर उनके सुख, सौभाग्य और परिवार की खुशिहाली की कामना की. विजयादशमी के अवसर पर पूजा पंडालों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं चाकुलिया के पुराना बाजार के सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाओं ने एक दुसरे को सिंदूर लगाकर नृत्य किया और मां दूर्गा को अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया. (नीचे भी पढ़ें)
सिंदूर खेला के दौरान महिलाओं के चेहरे पर जहां खुशी दिखाई दी वहीं मां दुर्गा की विदाई से महिलाओं की आंखें नम थी.





